यूजी सेमेस्टर-5 के परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाने की मांग
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 08 Jun 2026 6:45 PM
पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के अंतर्गत आने वाले सीमांचल क्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की तकनीकी खामियों के कारण इस गंभीर समस्या को लेकर सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रधान महासचिव एवं छात्र नेता चाहत यादव ने उप परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात कर छात्रों की समस्याओं से अवगत कराया.
पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के अंतर्गत आने वाले सीमांचल क्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की तकनीकी खामियों के कारण इस गंभीर समस्या को लेकर सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रधान महासचिव एवं छात्र नेता चाहत यादव ने उप परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात कर छात्रों की समस्याओं से अवगत कराया. बताया कि ऑनलाइन प्रणाली में आयी तकनीकी समस्याओं के कारण कई छात्र यूजी सेमेस्टर-5 का परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं. उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि छात्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कम-से-कम एक दिन के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि दी जाये. साक्षी कुमरी, मुस्कान कमारी, शुभम कमार, मोहम्मद परवेज आलम, शंभु कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










