पुलिस ने ऑटो से बरामद की 39.6 लीटर विदेशी शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 08 Jun 2026 6:58 PM

विज्ञापन

शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर कसबा पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी कड़ी में रविवार की देर शाम कसबा पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक ऑटो से 39.6 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कसबा. शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर कसबा पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी कड़ी में रविवार की देर शाम कसबा पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक ऑटो से 39.6 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. मामले की जानकारी देते हुए कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि रविवार को गुप्त सूचना मिली कि एक ऑटो से विदेशी शराब की डिलिवरी होने वाली है. सूचना मिलते ही कसबा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के खगजना पुल के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया गया. इसी दौरान पुलिस चेकिंग देखकर एक ऑटो भागने लगा. पुलिस ने ऑटो सहित एक शराब तस्कर को खदेड़ कर पकड़ लिया. ऑटो की तलाशी लेने पर ऑटो से विभिन्न ब्रांडो की कुल 39.6 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. पकड़े गये शराब तस्कर की पहचान केहाट थाना क्षेत्र के जनता चौक वार्ड संख्या 14 के 25 वर्षीय नवीन कुमार मंडल के रूप में हुई है. पुलिस ने ऑटो को भी जब्त कर लिया है. आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार शराब तस्कर को सोमवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन