ग्रामीणों ने की समस्याओं के समाधान की मांग

Updated at : 18 Sep 2024 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की समस्याओं के समाधान की मांग

मल्हरिया पंचायत का स्थानीय विधायक सैय्यद रुक्नुद्दीन अहमद ने दौरा किया

विज्ञापन

पूर्णिया. जिले के बायसी अनुमंडल अंतर्गत मल्हरिया पंचायत का स्थानीय विधायक सैय्यद रुक्नुद्दीन अहमद ने दौरा किया. इस दौरान आयोजित जन संवाद के तहत ग्रामीणों ने अलग अलग समस्याएं बताते हुए उनके समाधान की मांग की. विधायक श्री अहमद क्षेत्र भ्रमण के दौरान इस पंचायत के धाम हाट, जाबर चौक, बिषहारी चौक, सकरबलिया हाट, चांद टोला इत्यादि स्थानों पर जनता से बातचीत की और जन समस्याओं को जानकर उनके निदान का भरोसा दिलाया. इनमे भोरापुल से चांदटोला तक जर्जर सड़क के जीर्णोद्धार की मांग प्रमुख रूप से रखी गई. विधायक ने लोगों को बताया कि यह सड़क टेंडर में चली गयी है, बरसात के बाद काम शुरु हो जायेगा. दूसरी समस्या लोगों ने भूमि सर्वेक्षण की बतायी. विधायक ने इसके निवारण का भी लोगों को भरोसा दिलाया. क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक के साथ तनवीर मुस्तफा उर्फ़ मुन्ना, जिलापरिषद सदस्य प्रतिनिधि संजय विश्वास, फैज़ान नूरी, रजिक आलम, हजारी यादव, मल्हरिया पंचायत के मुखिया मुज्तहिद आलम, शाबान आलम, तह्सीन उर्फ़ मुन्ना, पूर्व मुखिया कालिदास, शमद आलम, अमरदीप यादव आदि शामिल थे. फोटो – 18 पूर्णिया 2- आयोजित जन संवाद के तहत ग्रामीणों से बात करते विधायक सैय्यद रुक्नुद्दीन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन