शहीद इंस्पेक्टर की मनायी पांचवीं पुण्यतिथि

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 11 Apr 2026 7:43 PM

विज्ञापन

जानकीनगर

विज्ञापन

जानकीनगर. जानकीनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत अभयराम चकला पंचायत के कारीमंडल टोला निवासी शहीद इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार और उनकी माता उर्मिला देवी की पांचवीं पुण्यतिथि मनायी गयी.जानकीनगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक गजेन्द्र प्रसाद सिंह, नरेन्द्र प्रसाद सिंह, गुड्डू यादव, बिक्रम यादव, ओम यादव, अमित यादव, राजकिशोर यादव, मिथिलेश यादव, मनीष कुमार सिंह, महंथ अनुपम स्वरूप साहब ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया. ज्ञात हो कि किशनगंज टाऊन थाना में पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे.वेस्ट बंगाल में अपराधियों के पकड़ने के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार शहिद हुए थे.उनके शहीद होने की खबर सुनते ही उनकी माता उर्मिला देवी ने भी अंतिम सांस ली थी.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन