पिस्तौल का भय दिखा सीएसपी संचालक के साला से 30 हजार की लूट

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 13 Apr 2026 7:18 PM

विज्ञापन

केनगर थाना क्षेत्र के झुन्नी इस्तंबरार पंचायत स्थित कल्वर्ट के समीप सोमवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

केनगर. केनगर थाना क्षेत्र के झुन्नी इस्तंबरार पंचायत स्थित कल्वर्ट के समीप सोमवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया. तीन नकाबपोश अपराधियों ने घात लगाकर एक सीएसपी संचालक के साला से पिस्तौल का भय दिखा 30 हजार रुपये नकद और चेकबुक से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गये. पीड़ित युवक की पहचान बेलारिकाबगंज निवासी अमन राजा 17 वर्ष, पिता अमीनुद्दीन के रूप में हुई है. अमन ने बताया कि उसके बहनोई मो आरिफ का बालू घाट चौक पर एसबीआइ का सीएसपी केंद्र है. सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे वह अपने बहनोई के कहने पर स्प्लेंडर बाइक से बेगमपुरा स्थित एसबीआइ शाखा से पैसे निकालने गया था. पैसे लेकर लौटने के दौरान, झुन्नी और बेलवाड़ी के बीच कल्वर्ट के पास पहले से घात लगाये तीन अपराधियों ने उसे घेर लिया. अमन के अनुसार जैसे ही वह वहां पहुंचा, एक अपराधी ने पिस्तौल तान दी और उसके सिर कनपटी पर वार किया. वार लगते ही अमन बाइक सहित सड़क पर गिर गया. इसी बीच अन्य दो अपराधियों ने रुपयों से भरा बैग व उसका मोबाइल छीन लिया और पास के मक्के के खेत की ओर भाग निकले. युवक के शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े. पकड़े जाने के डर से भागते समय अपराधियों ने पास की बांसबाड़ी में अमन का मोबाइल फेंक दिया, जिसे बाद में बरामद कर लिया गया. हालांकि, अपराधी रुपये लेकर भागने में सफल रहे. मामले की जानकारी देते हुए केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. पीड़ित सीएसपी संचालक का साला है, जो बैंक से पैसे लेकर लौट रहा था. पुलिस को आवेदन प्राप्त हो चुका है और मामले की छानबीन की जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन