ePaper

लूट की षडयंत्र रचते अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Updated at : 02 Apr 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
लूट की षडयंत्र रचते अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

लूट की षडयंत्र रचते

विज्ञापन

पूर्णिया. पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाने वालों में शामिल एक अपराधी को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त जानकीनगर थाना क्षेत्र के पचगछिया का हरेराम कुमार यादव उर्फ हरेराम कुमार है. मामले को लेकर एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि बीते मंगलवार को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मुरलीगंज से कुछ बदमाश जानकीनगर थाना अंतर्गत हरेरामपुर के समीप अपराधिक घटना करने के उद्देश्य से आनेवाले हैं. सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के निर्देशानुसार बनमनखी एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष, जानकीनगर एवं पुअनि राजाराम के द्वारा सूचना का सत्यापन करते हुए हरेरामपुर पुल के पास छापेमारी कर एक अपराधी को एक लोडेड देशी पिस्टल, 05 जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अपराधकर्मी के द्वारा बताया गया कि हरेरामपुर के समीप पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूटपाठ करने के उद्देश्य से आये थे. एसपी ने बताया कि घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन