ePaper

राज्य में बढ़ रहा भ्रष्टाचार : राजद

Updated at : 30 Mar 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य में बढ़ रहा भ्रष्टाचार : राजद

राजद ने कहा

विज्ञापन

पूर्णिया. राजद ने कहा है कि भवन निर्माण के मुख्य अभियंता के यहां हुई छापेमारी से इस सरकार में भ्रष्टाचार का राज खुला है. राजद ने कहा है किइस तरह का घालमेल अकेले भवन निर्माण विभाग में ही नहीं बल्कि हार के लगभग सभी कार्य विभागों में है जिसे एक खास सिंडिकेट द्वारा अंजाम दिया जा रहा है. यहां जारी बयान में इन बातों की चर्चा करते हुए राजद के जिला प्रवक्ता डा. आलोक राज ने इसके लिए राज्य की वर्तमान सरकार को जवाबदेह बताया है और कहा है कि भवन निर्माण के मुख्य अभियंता के यहां हुई छापेमारी से यह साफ हो गया कि सरकार का संरक्षण मिल रहा है. उन्होंने रिटायरमेंट के बाद सरकार द्वारा सेवा विस्तार दिए जाने पर कई सवाल खड़े किए और निविदा घोटाला किए जाने पर फोकस किया. इस मामले में उन्होंने पिछले दिनों एक महिला संवेदक द्वारा लगाए गये आरोप और उसकी जांच का भी हवाला दिया. अपने बयान में राजद के जिला प्रवक्ता डा. राज ने कई अधिकारियों द्वारा पद का दुरुपयोग किए जाने की चर्चा की है और कहा है कि इन सबका सच भी सामने लाने की जरुरत है और वे इस दिशा में पहल करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन