रजीगंज पंचायत में दो जून को सहयोग शिविर सह महाचौपाल, अबतक 377 आवेदन में 268 का निष्पादन

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 29 May 2026 5:37 PM

विज्ञापन

अबतक 377 आवेदन में 268 का निष्पादन

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व. बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना-3 के अंतर्गत संचालित सबका सम्मान, जीवन आसान अभियान के तहत आगामी 2 जून को पूर्णिया सदर प्रखंड के रजीगंज पंचायत भवन में एक दिवसीय विशेष सहयोग शिविर सह महाचौपाल का आयोजन किया जाएगा. आम जनता को छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से इस शिविर की तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं. बीपीआरओ धर्मेंद्र सहनी ने बताया कि प्रखंड प्रशासन द्वारा शिविर को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं . विभिन्न विभागों से प्राप्त हो रहे आवेदनों की स्क्रूटनी शुरू हो चुकी है. प्रशासन की पूरी तैयारी है कि शिविर के दौरान ही अधिकांश मामलों का मौके पर निष्पादन कर दिया जाए, ताकि ग्रामीणों को तुरंत राहत मिल सके. रजीगंज पंचायत भवन में विभिन्न सरकारी योजनाओं और विभागों से जुड़े अब तक कुल 377 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं .प्रशासन की सक्रियता के कारण इनमें से 268 आवेदनों का निष्पादन पहले ही किया जा चुका है, जबकि शेष बचे आवेदनों की गहनता से जांच की जा रही है .प्राप्त आवेदनों में सबसे अधिक संख्या राशन कार्ड से संबंधित मामलों की है. वहीं, राजस्व एवं भूमि सुधार से जुड़े मामलों पर जानकारी देते हुए पूर्णिया सदर अंचलाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सभी प्रकार के प्रमाण पत्रों और राजस्व संबंधी आवेदनों की बारीकी से जांच कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. प्रखंड प्रशासन ने रजीगंज पंचायत के तमाम ग्रामीणों से अपील की है कि वे 2 जून को आयोजित होने वाले इस महाचौपाल सह सहयोग शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें यदि किसी ग्रामीण को राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि म्यूटेशन (दाखिल-खारिज), नल-जल योजना, आयुष्मान कार्ड या अन्य किसी भी सरकारी योजना से जुड़ी समस्या है, तो वे शिविर में आकर उसका समाधान करा सकते हैं.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन