सात अप्रैल से सुबह 6.30 बजे बच्चे आयेंगे स्कूल, 12.30 में होगी छुट्टी : बीइओ

Updated:
विज्ञापन

12.30 में होगी छुट्टी : बीइओ

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमौर. बिहार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के लिए मॉडल टाइम टेबल निर्धारित किया है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विपिन पासवान ने बताया कि नए आदेश के मुताबिक 7 अप्रैल से 01 जून तक पूरे राज्य के प्रारंभिक और माध्यमिक स्कूलों का संचालन सुबह साढ़े छह बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगा. 6.30 बजे से 7 बजे तक प्रार्थना होगी. इसके बाद सुबह सात बजे से पहली घंटी , दूसरी घंटी 7.40 से 8.20 , तीसरी घंटी 8.20 से 9 बजे तक होगी. इसके बाद 9 बजे से एमडीएम का संचालन होगा. 9.40 से 10.20 तक चौथी घंटी, 10.20 से 11.00 बजे तक पांचवीं घंटी, 11.00 से 11.40 छठी और आखिरी घंटी 11.40 से 12.20 तक होगी. वहीं 12.20 से 12.30 यानी 10 मिनट का समय हेडमास्टर के स्तर से शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए विषयों की समीक्षा, अगले दिन के लिए कार्य योजना एवं छात्रों को दिए गए गृह कार्य की समीक्षा एवं जांच के लिए होगी. इसके बाद स्कूलों की छूट्टी कर दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन