उउवि चपय गंगेली में पर्यावरण पर बच्चों को किया जागरूक
केनगर प्रखंड
हरदा. केनगर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चपय गंगेली में पर्यावरण पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया .इसमें इको क्लब के प्रमुख शिक्षक अवधेश कुमार एवं शिवम शर्मा के नेतृत्व में इको क्लब के छात्र छात्राओं को क्लब की महत्ता के बारे में बताया गया. साथ ही बच्चों को गत माह मई में परिसर साफ सफाई पर फोकस किया गया. इको क्लब के स्कूली बच्चे प्रिंस कुमार ,शानू कुमार ,ओम कुमार,नीतू कुमारी ,निभा कुमारी सहित अन्य छात्र/-छात्राओं ने परिसर की साफ सफाई बेहतर की. प्रधानाध्यापक राजकुमार मिश्र ने इको क्लब के छात्र/-छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए हौसला बढ़ाया. वहीं शिक्षक राम रतन,ज्योति कुमारी ,स्मिता कुमारी,प्रणय,मनोहर,सीमा कुमारी,सोनी कुमारी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सक्रिय योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










