पूर्णिया से भागलपुर तक विशेष ट्रेन की अविलंब हो व्यवस्था : सांसद

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 16 May 2026 6:35 PM

विज्ञापन

सांसद पप्पू यादव ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

सांसद पप्पू यादव ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापनपूर्णिया. नयी दिल्ली स्थित रेल भवन में शनिवार को पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार से मुलाकात कर सीमांचल और कोसी क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण रेल मुद्दों पर विस्तृत ज्ञापन सौंपा. इस दौरान उन्होंने विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद उत्पन्न गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्णिया से भागलपुर तक विशेष रेल सेवा शुरू करने की प्रमुख मांग उठाई.सांसद ने कहा कि विक्रमशिला सेतु का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद सीमांचल और कोसी क्षेत्र के लाखों लोगों का भागलपुर से संपर्क लगभग प्रभावित हो गया है. जिससे इन जिलों के विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष को बताया कि वर्तमान में प्रशासन द्वारा नाव और वैकल्पिक सड़क मार्ग की व्यवस्था की गई है, लेकिन वह पर्याप्त नहीं है. ऐसे में रेलवे ही सबसे भरोसेमंद और सुरक्षित विकल्प बन सकता है.सांसद ने मांग की कि पूर्णिया कोर्ट/पूर्णिया से मधेपुरा-सहरसा-खगड़िया-मुंगेर होते हुए भागलपुर तक तत्काल विशेष राहत रेल सेवा शुरू की जाए. उन्होंने कहा कि यदि नियमित ट्रेन सेवा तुरंत संभव नहीं हो तो परीक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलायी जाए.

अन्य प्रमुख मांगें

-सीमांचल और कोसी क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों को भागलपुर से जोड़ने के लिए रेल कनेक्टिविटी विकसित की जाए.

-बनमनखी जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों में बरती गयी अनियमितताओं की जांच हो.

-पूर्णिया स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया जाये.

-पूर्णिया-फारबिसगंज-जोगबनी रेल खंड पर चल रहे निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं की जांच हो. ………..फोटो-16 पूर्णिया 41- रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते सांसद पप्पू यादव

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन