बसमानपुर में बिजली चोरी का मामला दर्ज

सोनमा पंचायत
भवानीपुर. सोनमा पंचायत में कनीय विद्युत अभियंता दशरथ मंडल ने विद्युत चोरी कर उपयोग करने वालों के विरुद्ध अभियान चला कर बलिया थाना में मामला दर्ज कराया. कनीय विद्युत अभियंता श्री मंडल ने बताया बसमानपुर निवासी सुधीर शर्मा पर जुर्माना राशि 11501 रुपये करते हुए मामला दर्ज किया गया है. छापामारी दल में कनीय सारणी पुरुष सहजानंद कुमार ,मानव बल रंजीत मंडल ,श्रीकांत मंडल शामिल थे. बलिया थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि कांड संख्या 06/25 विद्युत अधिनियम की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिक दर्ज की गई है. गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










