Purnia, एक दर्जन मोहल्ले में सुबह 10 बजे से बिजली रहेगी गुल
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन

एक दर्जन मोहल्ले में सुबह 10 बजे से बिजली रहेगी गुल
विज्ञापन
पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट,
पूर्णिया शहर में आज करीब एक दर्जन मोहल्ले में दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. शहर के 11 केवी नेवालाल फीडर शंकर चौक के पास नए ट्रांसफार्मर के अधिष्ठापन और पेड़ के डाल की कांट छांट को लेकर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन में रहेगा. जानकारी देते हुए शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता रोहित कौशिक ने बताया कि 11 केवी शटडाउन में रहने से शंकर चौक, लाल मकान, नेवा लाल चौक, अरबिया कॉलेज,दुर्गा स्थान,विवेकानंद कॉलोनी, कॉपरेटिव कॉलोनी, माधोपड़ा के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. उन्होंने सबंधित बिजली उपभोक्ताओं से आवश्यकतानुसार प्रबंध कर लेने की अपील की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










