पूर्णिया. विधानसभा चुनाव को लेकर हो रही मतगणना के दौरान पूर्णिया सीट पर हल्के झटकों के बीच भाजपा ने शुरुआती दौर से ही दबदबा बनाए रखा. आलम यह रहा कि जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ती गयी वैसे-वैसे भाजपा के वोटों में इजाफा होता चला गया. हालांकि 9 वें राउंड में भाजपा को थोड़ा झटका लगा पर फिर स्थिति सम्हल गई. पहले चक्र में भाजपा को 4636 और कांग्रेस को 2023 मत मिले जबकि दूसरे चक्र में भाजपा को 5314 और कांग्रेस को 1999 वोट मिले. तीसरे चक्र में भाजपा को 4615 और कांग्रेस को 2421, चौथे चक्र में भाजपा को 3946 और कांग्रेस को 2336, पांचवें चक्र में भाजपा को 4654 और कांग्रेस को 1269 मत मिले. इसी तरह छठे राउंड में भाजपा को 4592 और कांग्रेस को 2377, सातवें चक्र में भाजपा को 5373और कांग्रेस को मात्र 787 वोट मिले. आठवें चक्र में भाजपा को 4014 और कांग्रेस को 2799 मत प्राप्त हुए. नौवें चक्र में अचानक कांग्रेस ने हल्का उछाल मारा. इस राउंड में भाजपा को 2188 और कांग्रेस को 6065 मत मिल गये. 10 वें राउंड में भाजपा में फिर सुधार आया. इसमें भाजपा को 4509 और कांग्रेस को 3197 मत मिले पर अगला राउंड फिर हल्का हुआ. 11 वें राउंड में भाजपा को 1947 और कांग्रेस को 7587 मत मिले. 12वां राउंड भाजपा के लिए बेहतर रहा. इसमें भाजपा को 7335 और कांग्रेस को 2105 और 13 वें राउंड में भाजपा को 7024 एवं कांग्रेस को 1705, 14 वे राउंड में भाजपा को 7617 एवं कांग्रेस को 2296 मत प्राप्त हुए. इसी तरह 15 वें चक्र में भाजपा को 6756 और कांग्रेस को 2754, 16 वें चक्र में भाजपा को 5819 एवं कांग्रेस को 4005 और 17 वें चक्र में मत मिले. बढ़त के इस दौर को 27वें राउंड में विराम मिला. अंतिम राउंड में भाजपा को 385 और कांग्रेस को 56 वोट मिले. कुल मिला कर भाजपा की झोली में 1 लाख 27 हजार 614 एवं कांग्रेस की झोली में 94392 वोट आए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

