बिहार स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू, सूबे के 150 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 17 May 2026 5:48 PM

विज्ञापन

सूबे के 150 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया में करीब 10 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हंड्रेड प्रथम बिहार स्टेट जूनियर (अंडर-17/19) रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 रविवार से शुरू हो गया. बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्णिया के प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनि कुमार ने किया जबकि एडीएम विधि व्यस्था पूर्णिया राजकुमार गुप्ता एवं अपर समाहर्ता विभागीय कार्रवाई विनय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव के एन जायसवाल गेस्ट ऑफ हॉनर के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे. इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. टूर्नामेंट के आयोजन सचिव सह जिला बैडमिंटन संघ के संयोजक असहर सबा वसीम ने बताया कि लड़के एवं लड़कियों के अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में एकल एवं युगल मुकाबले खेले जाएंगे. बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन ने टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए मधुबनी के नेशनल अंपायर अर्जुन कुमार को चीफ रेफरी नियुक्त किया गया है. वहीं गया के आदित्य कुमार, कटिहार के दीपक झा तथा पूर्णिया के मो. एजाज एवं समीर राज को अंपायर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.प्रतियोगिता के सभी फाइनल मुकाबले 20 मई को खेले जाएंगे. मंच संचालन पूर्णिया आकाशवाणी के पूर्व कर्मी जावेद अंजुम ने किया। जबकि टूर्नामेंट के प्रायोजक प्रकाश टोयोटा के मार्केटिंग मैनेजर रवि रंजन भी इस मौके पर उपस्थित रहे.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन