सोना नहीं खरीदने की अपील जनता को गुमराह करने का प्रयास : रूस्तम खान

पूर्णिया
पूर्णिया. प्रधानमंत्री की सोना नहीं खरीदने की अपील को लेकर सियासत की बयानबाजी लगातार तेज है. राष्ट्रीय जनता दल का मानना है कि यह अपील केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की विफलता को छिपाने और जनता को गुमराह करने का एक प्रयास मात्र है. यहां दिए गये एक बयान में श्री खान ने अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन का हवाला देते हुए कहा है कि सरकार अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर और देश के आर्थिक हालात को संभालने में नाकामयाब रही है, जिसका ठीकरा आम जनता पर फोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा है कि यह अपील केंद्र सरकार की कमजोर आर्थिक और विदेश नीति का प्रमाण है. राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री खान ने सवालिया लहजे में कहा है कि एक तरफ प्रधानमंत्री लोगों से सादगी और सोना न खरीदने की अपील कर रहे हैं तो दूसरी तरफ सोने-चांदी पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ायी जा रही है. राजद नेता का कहना है कि सरकार को आम आदमी की आर्थिक दिक्कतों से कोई सरोकार नहीं है. यह अपील आम जनता की भावनाओं और उनके सांस्कृतिक रीति-रिवाजों से खिलवाड़ है, जिसे सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए एक ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही है. राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रुस्तम खान ने पेट्रोल-डीजल की कम खपत करने की पीएम मोदी की अपील पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे सिर्फ चुनावी छलावा बताया है और कहा है कि यह आम जनता पर महंगाई का बोझ डालने वाला कदम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अखिलेश चंद्रा
अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










