महाशिवरात्रि पर महीने भर सजा रहता है बाबा वरूणेश्वर का दरबार

महाशिवरात्रि
अरविन्द कुमार जायसवाल, बीकोठी. पूर्णिया के बड़हराकोठी प्रखंड के प्रसिद्ध बाबा वरूणेश्वर स्थान की महिमा अपरंपरार है. शिवरात्रि पर यहां शिव शिष्यो,शिव भक्तों की आस्था उमड़ पड़ती है. यहां आराधक बटेश्वर स्थान से जल उठाकर बाबा को जलाभिषेक करते हैं. शिवरात्रि के प्रथम दिन से ही यहां आराधकों का जमावड़ा लगता है और पूरे एक माह तक मेला लगा रहता है. इस दौरान दो नदी से घिरा बाबा वरूणेश्वर स्थान की छटा देखते ही बनती है . यहां बाबा स्थान परिसर मे मां काली, शिव गंगा भैरव, बजरंगवली, नंदी, राम लखन सीया मंदिर सभी को करीने से सजाया जा रहा है. बताया गया कि यहां पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, कटिहार जिला के अलावे पड़ोसी देश नेपाल के भी श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं. मान्यता है कि यहां के शिवलिंग स्वयंभू महादेव हैं. गाय के झुंड मे से एक कपली गाय अलग हटकर प्रत्येक दिन अपना दूध एक जगह खड़ा हो गिराया करती थी. इसकी जानकारी मिलते ही चरवाहा उस गाय पर नजर रखने लगा.एक दिन वह गाय दूध गिराते देख ली गई. चरवाहे ने लाठी फेंका तो लाठी किसी ठोस वस्तु से टकराई. वह एक पत्थर था जिससे खून निकल रहा था. इसके बाद गहराई तक खोदा गया मगर उसकी गहराई का पता नही चल पाया. फिर वहा झोपड़ी बना पूजा शुरू हो गयी. कालांतर में बिशनपुर ड्योढ़ी के भूपति मोलबाबू ने वहां पक्का भवन बनवाया. फिर बिहारीगंज के माता देव नामक मारवाड़ी ने धर्मशाला बनवाया. देवरी गांव निवासी 60 वर्षीय अरुण कुमार झा बताते हैं कि बुजुर्गों के कथनानुसार अज्ञातवास के दौरान पांडव भी वरुणेश्वर आये थे. यहां पांडव पूजा किया करते थ. इतना ही नही श्रृंगी ऋषि के भाई ने यहां आकर साधना की. यहां के मेले में दूर-दूर से लकड़ी व लोहे समेत कई दुकानें व्यापारी आकर लगाते हैं. बाबा वरूणेश्वर स्थान विकास समिति मंदिर परिसर और मेला की देखभाल करती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










