मैट्रिक टॉपर आयुष राज को ब्रह्म शक्ति टीम ने किया सम्मानित
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 14 Apr 2026 5:42 PM
भवानीपुर
भवानीपुर. मैट्रिक परीक्षा में जिले में पांचवां तथा प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र आयुष राज को पूर्णिया की ब्रह्म शक्ति टीम ने सम्मानित किया. टीम के सदस्य भवानीपुर नगर पंचायत के भवनदेवी टोला स्थित आयुष के आवास पहुंचे और उन्हें फूल-माला , पाग पहनाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आयुष की उपलब्धि की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद दिया. टीम के सदस्यों ने कहा कि आयुष की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. आयुष के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पूर्णिया ब्रह्म शक्ति टीम ने उसके परिजनों को आश्वस्त किया कि आगे की पढ़ाई में हरसंभव सहयोग किया जाएगा. आयुष ने अपने लक्ष्य के बारे में बताते हुए कहा कि वह आगे चलकर डीआरडीओ में वैज्ञानिक बनना चाहता है. प्रखंड टॉपर आयुष राज भवनदेवी टोला निवासी रानू झा एवं डेजी झा के पुत्र हैं. उनके दादा श्यामा कांत झा ने बताया कि आयुष की सफलता में उसकी मां डेजी देवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी उसकी पढ़ाई के लिए निरंतर प्रयास किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










