ऑटो टोटो चालक संघ दो अप्रैल को करेगा प्रदर्शन

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बिहार स्टेट ऑटो टोटो चालक संघ की पूर्णिया इकाई ने 2 अप्रैल को समाहरणालय गेट के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

पूर्णिया. बिहार स्टेट ऑटो टोटो चालक संघ की पूर्णिया इकाई ने 2 अप्रैल को समाहरणालय गेट के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. ऑटो टोटो चालक संघ के अध्यक्ष मो जहांगीर उर्फ लड्डू ने बताया कि सरकार ने पहली अप्रैल से आटो टोटो से स्कूली छात्रों के ढोने पर पाबंदी लगा दी है. उनका कहना है कि बड़े लोगों के बच्चे अपनी निजी वाहन से स्कूल पहुंच जाते हैं, जबकि टेंपो में मध्यम वर्ग के बच्चे स्कूल आते-जाते हैं. सरकार के इस फैसले से मध्यम वर्ग के बच्चों को स्कूल जाने में भारी कठिनाई हो जायेगी. सरकार के इस फैसले से न केवल उन बच्चों को बल्कि आटो टोटो के चालकों के रोजी-रोटी पर भी आफत आ जायेगी. इसलिए इस फैसले को वापस लेने की मांग को लेकर 2 अप्रैल को प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है. बैठक में मुख्य रूप से ऑटो टोटो चालक संघ के अध्यक्ष मो जहांगीर उर्फ लड्डू, विकास कुमार यादव, रंजन कुमार घोष, मोहम्मद आशु, बमबम ठाकुर एवं दिलीप इत्यादि उपस्थित थे. फोटो. 31 पूर्णिया 15- बैठक में उपस्थित ऑटो टोटो चालक संघ के सदस्य.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन