'साहेब के लिए अरेंज कर दो, फिर थाना का देखा जाएगा', स्मैक तस्कर से रिश्वत मांगते थानेदार का ऑडियो वायरल

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 03 Mar 2025 8:52 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: पूर्णिया में एक थानेदार का ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एक स्मैक तस्कर से दो लाख रुपये की रिश्वत मांगते हुए उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं. ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले के जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा का एक चौंकाने वाला ऑडियो वायरल हुआ है. जिसमें वह एक स्मैक तस्कर से दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं. थानेदार ने खुलेआम धमकी दी कि अगर पैसे नहीं मिले, तो उसे स्मैक के झूठे केस में जेल भेज दिया जाएगा. यह सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पूर्णिया SP कार्तिकेय शर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं.

ऑडियो में क्या कहा गया?

वायरल हुए 44 सेकेंड के इस ऑडियो में थानेदार संतोष कुमार झा स्मैक तस्कर करण कुमार से कहते सुनाई दे रहे हैं. “साहेब के लिए अरेंज कर दो, फिर थाना का देखा जाएगा. दो किलो (दो लाख) का व्यवस्था करो. 15 मिनट का समय है, यस या नो बोलो. हमको भी ऊपर तक देना पड़ता है. डायरेक्ट SP साहेब केस देख रहे हैं. वैसे भी, हाथ से कलम, बंदूक से गोली और जुबान से निकली बात वापस नहीं आती.”

कैसे हुआ खुलासा?

स्मैक तस्कर के भाई प्रशांत कुमार ने आरोप लगाया कि 13 फरवरी को थानेदार ने स्मैक जब्त किया था और दिलखुश कुमार नाम के युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इसके बाद थानेदार ने करण कुमार से संपर्क कर 2 लाख की मांग की और धमकाया कि अगर पैसे नहीं मिले तो उसे भी उसी केस में फंसा दिया जाएगा.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: बिल क्लिंटन और अपने संबंध को अब #MeToo की शुरुआत बता रही हैं मोनिका लेविंस्की, सच ऐसे हुआ था उजागर

SP ने दिए जांच के आदेश

पूर्णिया SP कार्तिकेय शर्मा ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि ऑडियो की सत्यता की जांच की जा रही है. यदि यह सही पाया जाता है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. इस खुलासे ने बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन