हांसदा राजकीय महोत्सव में बच्चों के कार्यक्रम से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

हांसदा राजकीय महोत्सव
समाजसेवी जितेंद्र यादव ने की कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे बच्चों की हौसला अफजाई पूर्णिया. राजकीय महोत्सव, सरहुल पूजा समिति हांसदा तरबन्ना गुलाबबाग में मंगलवार की रात बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बच्चों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. समाजसेवी जितेंद्र यादव ने इस समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे बच्चों तथा आयोजकों की हौसला अफजाई की. सरहुल पूजा समिति के आयोजकों ने उन्हें मोमेंटो देकर एवं शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया जबकि समाजसेवी जितेंद्र यादव ने आदिवासी विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लख्खी भाव जाधव को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. ज्ञात हो कि कला संस्कृति विभाग, बिहार सरकार द्वारा हांसदा तरबन्ना गुलाबबाग में सरहुल पूजा राजकीय महोत्सव के रूप में मनाया गया. सरहुल पूजा को लेकर नगर निगम द्वारा भी तीनों जगहों पर आयोजित पूजा स्थल पर आवश्यक व्यवस्था की गयी थी. इसके अलावा शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए महापौर विभा कुमारी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव द्वारा जगह-जगह पानी, जूस एवं शीतल पेय की भी व्यवस्था की गयी थी. कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए समाजसेवी जितेंद्र यादव ने कहा कि यद्यपि कुछ लोग धनबल एवं सत्ता का दूरुपयोग करते हुए कार्यक्रम को हाईजैक करने की कोशिश भी की परंतु आमजन ने ऐसे लोगों के मंसूबों पर पानी फेर दिया. उन्होंने कहा कि मैं आप तमाम धरती पुत्र-पुत्रियों का आभारी हूं कि आप लोगों ने मौकापरस्त लोगों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए मुझे कार्यक्रम में इतनी तवज्जो दी. श्री यादव ने सरहुल पूजा समिति के सदस्यों सहित इसे समारोह से जुड़े तमाम लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मौके पर मुख्य रूप से आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र उरांव, वार्ड पार्षद लखेंद्र साह, प्रदीप जायसवाल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनोज साह, मुरारी झा, दिलीप चैधरी, सरहुल पूजा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बड़ा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव, विजय कुमार उरांव, महासचिव सुनिल लकड़ा, कोषाध्यक्ष संजय टोप्पो, सह कोषाध्यक्ष प्रताप लकड़ा, उप सचिव मदन तिर्की, दीपचंद कच्छप, सचिव आनंद लकड़ा सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




