महिला से दुष्कर्म का प्रयास, दी धमकी
धमदाहा थानाक्षेत्र के तरौनी मुस्लिम टोल में बीते रविवार की दोपहर घर में अकेली महिला से गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया.
धमदाहा. धमदाहा थानाक्षेत्र के तरौनी मुस्लिम टोल में बीते रविवार की दोपहर घर में अकेली महिला से गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया. आरोपित गांव का शानू उर्फ मो शमी उसके घर पानी मांगने गया और अकेली देखकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा. हल्ला करने पर आसपास के लोग जुट गये. सोमवार को आरोपित पक्ष ने धमकी दी कि थाना जाओगी तो जान से मार देंगे. इस संबंध में धमदाहा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा आवेदन दिया गया है. जांच कर आगे की कार्यवाही की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










