मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के नये बैच का एप्रन सेरेमनी समारोह संपन्न

Published at :04 Mar 2025 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के नये बैच का एप्रन सेरेमनी समारोह संपन्न

मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन

पूर्णिया. राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय पूर्णिया में मंगलवार को वर्ष 2024 सत्र के नये एमबीबीएस छात्र छात्राओं के लिए एप्रन सेरेमनी समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर प्रथम बैच के 98 स्टूडेंट्स को प्राचार्य प्रो. डॉ. हरि शंकर मिश्र, अस्पताल अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सहित उपाधीक्षक भरत कुमार सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष ने एप्रन, टीशर्ट व आईडी प्रदान की. इस मौके पर डॉ. एके झा, डॉ वीरेंद्र शर्मा, डॉ सी के दास, डॉ. अभय कुमार, सर्जरी विभाग के नव नियुक्त विभागाध्यक्ष डॉ. तारकेश्वर कुमार, माइक्रो बायोलॉजी के डॉ पीताम्बर कुमार, डॉ लक्ष्मण कुमार, डॉ राकेश कुमार रंजन, डॉ सुजीत कुमार मंडल, डॉ प्रेम प्रकाश, डॉ राकेश रंजन, डॉ आरोही अभिनव जायसवाल, डॉ अनिमेष कुमार सहित कई अन्य विभागाध्यक्ष, सीनियर बैच के स्टूडेंट्स, कॉलेज कर्मियों सहित अनेक लोग उपस्थित थे. सभी ने तालियां बजाकर नये स्टूडेंट्स का स्वागत किया. ——-

एकेडमिक रिजल्ट में अच्छा करने वाले को गोल्ड मैडल दूंगा : प्राचार्य

पूर्णिया. मेडिकल कॉलेज के प्रथम सत्र के एमबीबीएस स्टूडेंट्स के एप्रन सेरेमनी में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. हरिशंकर मिश्र ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि जब से उन्होंने प्राचार्य का पदभार सम्हाला है सभी स्टूडेंट्स की गतिविधियों पर उनकी पैनी नज़र है. उन्होंने कहा कि यह एप्रन मात्र पहन लेने से कोई डॉक्टर नहीं बन जाता बल्कि इसके लिए ईमानदारी पूर्वक पढ़ने, सीखने और बेस्ट रिजल्ट देने की आवश्यकता है. आप पढ़ें मेहनत करें. उन्होंने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि फर्स्ट एमबीबीएस के तीन सब्जेक्ट एनाटोमी, फिजियोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री तीनो मिलाकर सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट को मैं खुद अपनी ओर से व्यक्तिगत तौर पर गोल्ड मैडल दूंगा. वहीं यूनिवर्सिटी में टॉप करने वाले के लिए बैंड बाजा बरात की व्यवस्था होगी. इस मौके पर जीएमसीएच अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस व्हाइट कोट के पीछे कठिन मेहनत है एक ऐसे नेक कार्य के लिए जहां से जिम्मेवारियां, जिम्मेदारियां, व्यवहार, विशेष ज्ञान सबकुछ जुड़ा हुआ है. आपके ऊपर कितनी बड़ी जिम्मेदारी है इसे आप महसूस करें. आपके मातापिता, परिवार, समाज सभी की उम्मीदें आपसे जुड़ी हुई हैं उन सभी का ख्याल रखते हुए अपने कर्तव्यपथ पर सदैव आगे बढ़ते रहना है.

सभी को दिलाई गयी शपथ :

एप्रन सेरेमनी के मौके पर सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति संपूर्ण ईमानदारी की शपथ भी दिलाई गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन