अप्रैल फूल बनाना पड़ा महंगा, बीडीओ ने दर्ज करायी प्राथमिकी

बीडीओ ने दर्ज करायी प्राथमिकी
प्रतिनिधि, बनमनखी . बीते एक अप्रैल की सुबह से ही कई व्हाट्सएप ग्रुप में बनमनखी के प्रखंड विकास पदाधिकारी के सरकारी आवास से विजिलेंस की टीम द्वारा 51 हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़े जाने का संदेश वायरल होने लगा. हालांकि इस प्रकार अप्रैल फूल बनाये जाने का मामला अब थाना पहुंच गया है. शरारती तत्वों द्वारा एक अप्रैल को भ्रामक मैसेज व्हाट्सएप ग्रुप में डालकर बनमनखी बीडीओ को बदनाम करने की साजिश करने के विरुद्ध बनमनखी बीडीओ अशोक कुमार ने बनमनखी थाना को आवेदन दिया. आवेदन की प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रकिशोर सिंह, अंचलाधिकारी अजय कुमार रंजन को समर्पित कर तथ्यों की जांच कर कारवाई करने की मांग की. इस बात की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि एक अप्रैल को व्हाटअप ग्रुप भ्रामक मैसेज पोस्ट कर बदनाम किया गया है. इस आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आलोक में भ्रामक मैसेज की जांच की जा रही है. गौरतलब है कि बीडीओ अशोक कुमार द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार कुछ शरारती तत्वों ने प्रखण्ड प्रशासन के कई ग्रुप एवं आमजनों के निजी मोबाइल पर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सरकारी आवास से 51 हजार रुपये लेते हुए निगरानी की टीम द्वारा पकड़े जाने का भ्रामक संदेश वायरल किया. इस बात की पुष्टि करने के लिए कई पदाधिकारी से लेकर अन्य लोग भी जानने का प्रयास करते रहे. लेकिन भ्रामक मैसेज में दूर दूर तक कोई सच्चाई नहीं निकली. व्हाट्सएप ग्रुप में भ्रामक मैसेज डाल कर बनमनखी प्रखंड विकास पदाधिकारी को बदनाम करने की कोशिश की गई थी. इसको लेकर बनमनखी प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने बनमनखी थाना सहित वरीय पदाधिकारी को भ्रामक मैसेज डालने वाले के विरुद्ध आवेदन देकर कारवाई करने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




