सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील

शांति समिति की बैठक आयोजित
ईद उल-फितर एवं रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित डगरुआ. थाना परिसर में ईद उल-फितर,रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इसकी अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार ने की.इस बैठक में बीडीओ शम्स तबरेज आलम,सीओ योगेन्द्र दास, उपप्रमुख मोजाहिर सुल्तान पुलिस निरीक्षक इर्शाद खान भी संयुक्त रुप से उपस्थित हुए. इस बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायत से आये पंचायत प्रतिनिधि व गणमान्यजनों ने भाग लिया. बैठक में उपस्थित थानाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार ने प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि ईद, रामनवमी एवं चैत्र नवरात्रि का पर्व दोनों समुदायों का आपसी सौहार्द का पर्व है.वहीं उपस्थित अधिकारियों ने सबों से अपील करते हुए कहा कि सभी धर्मावलम्बियों का कर्तव्य है कि पर्व कोई भी हो उसमें आपसी सहयोग का भाव रखें.कहा कि जिस प्रकार पूर्व में सभी समुदाय के लोग एकजुट होकर एक दूसरे को सहयोग करते आये हैं.उसी प्रकार से सबों से साम्प्रदायिक सौहार्द के माहौल में त्योहार मनाने की उम्मीद भी जिला प्रशासन की ओर से की गई.उन्होंने कहा कि त्योहार के मौके पर अफवाह फैलाने वालों की सूचना देने पर उनपर कार्रवाई की जाएगी. थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान उपद्रवियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी.इसके लिए किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी.बैठक में उपस्थित लोगों से बीडीओ ने अपील करते हुए कहा कि इस पर्व को सभी मिलजुल कर आपसी भाईचारे के साथ मनाएं. मौके पर इसराईल आजाद,रमेश प्रसाद यादव,मुखिया शाहनवाज उर्फ पप्पू, पैक्स अध्यक्ष मजहरूल हक, पूर्व मुखिया मनोज कुमार यादव,नैय्यर आलम,सरफराज आलम,संजय विश्वास,जफ़रूल इस्लाम,रागिब आलम,मनोज कुमार विश्वास, मो शफीक, मो मजहारुल, मो मसराइल,प्रदीप कुमार विश्वास,किशोर कुमार, तहसीन आलम, सनाउल्लाह आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




