पूर्णिया विवि के वार्षिक बजट में हुई 100 करोड़ की वृद्धि

पूर्णिया विवि
पूर्णिया. पूर्णिया विवि में वार्षिक बजट में साल दर साल कटौती करने का सिलसिला अब थम गया है. इस बार का बजट पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 100 करोड़ अधिक रखा गया है. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पूर्णिया विवि का बजट 3 अरब 4 करोड़ 50 लाख 67 हजार 984 रुपये का है. बीते 22 फरवरी को कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में विवि वित्त समिति की 9वीं बैठक में वार्षिक बजट को अनुमोदित किया गया. गौरतलब कि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक बजट 2 अरब 04 करोड़ 31 लाख 47 हजार 570 था जो अबतक के बजट में सबसे कम है. वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 7.51 अरब , वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 11.97 अरब और वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 25 अरब 57 करोड़ 4 लाख 86 हजार 748 का बजट रहा था. शैक्षणिक चर्चा कर विवि वित्त समिति ने कायम की नयी परंपरा वार्षिक बजट के अलावे शैक्षणिक मसलों पर भी अहम निर्णय लेकर विवि वित्त समिति ने नयी परंपरा कायम की है. आमतौर पर शैक्षणिक मामले विद्वत परिषद में चर्चा में शामिल होते हैं. मगर इस बार सीनेटर व वरिष्ठ सर्जन डॉ. संजीव कुमार की पहल पर कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने शैक्षणिक मसलों पर भी चर्चा को अनुमति दी. इस कड़ी में विश्वविद्यालय के परास्नातक विभाग में एमसीए मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन पाठ्यक्रम प्रारंभ करने ,पूर्णिया महिला महाविद्यालयमें सभी विषयों के परास्नातक पाठ्यक्रम प्रारंभ करने, पूर्णिया महिला महाविद्यालय के परिसर में अवस्थित महिला छात्रावास को सुगम व व्यवस्थित तरीके से चलाने और एलुमिनाई एसोसिएशन की स्थापना करने के प्रस्ताव पर गहन चर्चा हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










