आनंद मोहन ने विजयोत्सव समारोह में शामिल होने का दिया न्योता

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

23 अप्रैल को कला भवन में आहूत बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह सह विराट क्षत्रिय सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूर्व सांसद आनंद मोहन की अगुवाई में जन संपर्क किया गया.

विज्ञापन

पूर्णिया. 23 अप्रैल को कला भवन में आहूत बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह सह विराट क्षत्रिय सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूर्व सांसद आनंद मोहन की अगुवाई में जन संपर्क किया गया. शनिवार को धमदाहा एवं बड़हरा प्रखंड के नीरपुर, कसमरा, बालू टोला, मल्लडीहा, सिरसिया, महिखंड, भटोत्तर, शाहवान खूंट, दिबरा और अलीगंज आदि गांव में सघन जन सम्पर्क अभियान चलाया गया. इसके तहत पूर्व सांसद आनंद मोहन ने लोगों से 23 अप्रैल को कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि मुल्क की आजादी में हमारा बलिदान और आजाद भारत के नव निर्माण में हम राजपूतों के योगदान को कोई नकार नहीं सकता है, लेकिन आज के दिनों में ऐरे-गैरे लोग भी हमें गालियां दे जाते हैं. लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में हमारे पूर्वजों का अपमान कर जाते हैं. हमारे इतिहास के साथ छेड़छाड़ होता है. हम इसे कतई बर्दाश्त नही कर सकते. यह वक्त का तकाजा है कि सरकार संसद में इसके खिलाफ सख्त कानून बनायें. उन्होंने बताया कि बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर देश भर के दिग्गज नेता पूर्णिया पधारेंगे. ग्रामीणों ने श्री मोहन का जगह जगह फूल मालाओं, बाजे- गाजे और पटाखों से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और 23 अप्रैल को पूर्णिया पहुंचने का वादा किया. गांव के इस सघन जन सम्पर्क में माधव सिंह, अवधेश सिंह, राजीव सिंह, मुरारी सिंह, ललनेश सिंह, सुनील सिंह, लाल मोहन सिंह, विनोद कुमार सिंह कार्तिक सिंह, मुखिया बुल्ला सिंह, ललन सिंह,विसो सिंह, संजय सिंह, ध्रुव सिंह, चंदन सिंह, अमित सिंह बरुण सिंह आदि सैकड़ों लोगो ने इस अभियान शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन