अपहरण के आरोपित के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Updated:
विज्ञापन

एसआइ महेंद्र प्रसाद यादव ने अपहरण मामले में फरार अभियुक्त बिकास कुमार सिंह बेलौरी सतडोब वार्ड 44 के घर इस्तेहार चिपकाया

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलौरी सतडोब में सोमवार को थाने के एसआइ महेंद्र प्रसाद यादव ने अपहरण मामले में फरार अभियुक्त बिकास कुमार सिंह बेलौरी सतडोब वार्ड 44 के घर इस्तेहार चिपकाया. बताया जा रहा है कि वर्ष 2021 में उक्त अभियुक्त पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था. वारंट जारी होने के बाद लगातार पुलिस द्वारा दबिश बनाई जा रही थी. इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त के घर ग्रामीणों के समक्ष इस्तेहार चिपकाया. मुफस्सिल थाना के एसआई महेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद अपहरण मामले में फरार चल रहे अभियुक्त बेलौरी सतडोब निवासी विकास कुमार सिंह के घर गिरफ्तारी के लिए इस्तेहार चिपकाया गया है. न्यायालय में हाजिर नहीं होते हैं तो उनके घर कुर्की जब्ती का भी आदेश न्यायालय द्वारा लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन