रूपौली प्रखंड में बाढ पूर्व तैयारी पर प्रशासन का फोकस
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 20 Jun 2025 7:42 PM
रूपौली
रूपौली. रूपौली प्रखंड क्षेत्र में बाढ को लेकर पूर्व से तैयारी का जायजा अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने लिया. इसे लेकर सभी नाविक एवं मानव बल के साथ बैठक की. अंचलाधिकारी से विभिन्न राहत शिविरों, मानव बल यथा आपदा मित्र, गोताखोर एवं राहत सामग्री की उपलब्ध्ता की जानकारी ली. अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने सीओ शिवानी सुरभि को एक सप्ताह में राहत शिविर, मानव बल, गोताखोर के साथ नाव की स्थिति का जायजा लेकर पूर्व से ही तैयार रहने कहा. साथ ही बाढ प्रभावित पंचायत में बाढ से बचाव को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग से लोगो कों ट्रेनिंग देकर जागरूक करने कहा. सभी जनप्रतिनिधियों से मदद लेकर जागरूकता अभियान चलाने की बात कहीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










