प्रशासन जारी करे निबंधित डॉक्टरों की सूची : राकेश

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश कुमार ने प्रमंडलीय आयुक्त को एक पत्र लिखकर फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टरों की पहचान कर जनता की जानमाल की रक्षा करने का अनुरोध किया है. आयुक्त को लिखे पत्र में श्री कुमार ने कहा है कि पूर्णिया चिकित्सा के क्षेत्र मे अग्रणी है. आज के समय पूर्णिया में फ़र्जी डिग्री प्राप्त डाक्टर की संख्या बढी है. यह फर्जी डाक्टर बीमार लोगों का गलत इलाज कर देते हैं और जब रोगी की बीमारी बढ़ जाती है तो उसे बाहर रेफर कर दिया जाता है. अंतत: बाहर जाने से पूर्व ही रोगी की मौत हो जाती है. जदयू नेता ने कहा कि पूर्णिया में डाक्टर के डिग्री की जांच हो और जनहित में सच्चे और अच्छे डाक्टर की सूची तैयार कर जारी किया जाना चाहिए. आइएमए और जिला प्रशासन जनता के हित मे फर्जी डिग्री प्राप्त चिकित्सक का सत्यापन करे और जनता को जानकारी दे कौन से डाक्टर अच्छे हैं और सच्चे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन