अपर समाहर्ता ने जिला आपदा गोदाम का किया निरीक्षण

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 10 Jan 2026 6:29 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सुजय सिंह ने शनिवार को जिला स्थित आपदा राहत सामग्री गोदाम का गहन निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता द्वारा सामग्रियों की उपलब्धता और उनके रखरखाव की अद्यतन स्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया.अपर समाहर्ता ने गोदाम में भंडारित पॉलीथीन शीट्स,टेंट और विभिन्न आपातकालीन उपकरणों का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने स्टॉक रजिस्टर से भौतिक सामग्री का मिलान भी किया. निरीक्षण के दौरान गोदाम में कुछ सामग्रियों के सुव्यवस्थित ढंग से न रखे होने पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया गया. इसे गंभीरता से लेते हुए मौके पर उपस्थित अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी सामग्रियों को नमी से बचाने के लिए उचित ऊंचाई पर रखा जाए ताकि आपात स्थिति में उन्हें तत्काल निकाला जा सके. गोदाम की सुरक्षा और अग्निशमन उपकरणों की कार्यक्षमता को लेकर भी कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. निरीक्षण के दौरान आपदा प्रबंधन एडीएमओ प्रणव कुमार तथा संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन