एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट के लिए पूर्णिया विवि के 80 हजार छात्र-छात्राओं को मिली आइडी

पूर्णिया विवि
– सीनेट में प्रस्तुत प्रगति प्रतिवेदन में कुलपति ने किया विशेष तौर पर उल्लेख पूर्णिया. पूर्णिया विवि ने अपने 80 हजार छात्र-छात्राओं को एबीसी आइडी जारी कर दिया है. बीते 30 मार्च को हुई सीनेट की पांचवी बैठक के दौरान कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने प्रगति प्रतिवेदन में यह उल्लेख किया है. इसके अनुसार वर्तमान में सम्पूर्ण देश के प्रायः सभी संस्थानों को डिजिटलाइज किया जा रहा है. पूर्णिया विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देश पर सीबीसीएस पाठ्यक्रम के लिए एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट एबीसी लागू कर दिया गया है. विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न सीबीसीएस पाठ्यक्रमों में नामांकित लगभग 80 हजार विद्यार्थियों की एबीसी आइडी जेनरेट कर दी गयी है. इस योजना के तहत प्रत्येक छात्रों को एक 12 अंको यूनिक आइडी दी गयी है. छात्र अपनी आइडी के माध्यम से अपने अर्जित क्रेडिट्स को डिजिटल रूप में संग्रहित कर सकते हैं. विभिन्न पाठ्यक्रमों से अर्जित क्रेडिट्स को एकत्र कर वे भविष्य में अपनी शिक्षा को जारी रख सकते हैं. यह पहल छात्रों के लिए नए अवसरों का द्वार खोल रहा है. —————————- डिजी लॉकर से अंकपत्र व प्रमाणपत्र डाउनलोड करने की सुविधा सीनेट में कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह की ओर से रखे गये प्रगति प्रतिवेदन के अनुसार बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली के निर्देश पर पूर्णिया विश्वविद्यालय में डिजी लॉकर स्थापित हो चुका है और कार्य कर रहा है. इसके अधीन छात्र अपने मूल दस्तावेज यथा अंक पत्र, अस्थायी प्रमाणपत्र एवं मूल प्रमाणपत्र देख सकते हैं. जरूरत पड़ने पर डाउनलोड कर सकते हैं . यह संपूर्ण भारत के सभी विश्वविद्यालयों एवं विभागों में मान्य है. ————————– प्रगति पर समर्थ पोर्टल का काम, और पारदर्शी होगा नामांकन से लेकर मूल्यांकन सीनेट में कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह की ओर से रखे गये प्रगति प्रतिवेदन के अनुसार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली एवं उच्च शिक्षा विभाग, बिहार सरकार की देखरेख में पूर्णिया विश्वविद्यालय में समर्थ पोर्टल का कार्य चल रहा है . इसके अधीन कई प्रकार की सेवाओं का लाभ ऑनलाइन प्राप्त होगा. इनमें नामांकन ऑनलाइन एवं पारदर्शी हो जाएगा. परीक्षा के पूर्व एवं परीक्षा के बाद मूल्यांकन आसान एवं समयबद्ध होगा .डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जा सकेगा.वेतन भुगतान एवं अवकाश विवरण डिजिटल आधारित हो जायेंगे. बजट एवं लेखा ऑनलाइन हो सकेगा. शोध के लिए अनुदान का ऑनलाइन प्रबंधन हो सकेगा. छात्र-छात्राओं एवं सभी कर्मियों की शिकायत निवारण प्रबंधन ऑनलाइन हो सकेगा . यह पोर्टल एकीकृत प्रणाली के रूप में कार्य करेगा और सारा डाटा क्लाउड में रहेगा जो सुरक्षित रहेगा. केंद्र सरकार यूजीसी के माध्यम से इसका प्रबंधन करेगी. बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दो कर्मियों को पूर्णिया विश्वविद्यालय के डाटा को समर्थ पोर्टल पर अपलोड करने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है और उनके द्वारा डाटा अपलोड का कार्य किया जा रहा है.. ———————- ऑनलाइन परीक्षा प्रबंधन प्रणाली लागू सीनेट में कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह की ओर से रखे गये प्रगति प्रतिवेदन के अनुसार विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने ऑनलाइन परीक्षा प्रबंधन प्रणाली भी लागू किया है, जिससे छात्रों को प्रवेश पत्र, परीक्षा कार्यक्रम, परिणाम और अन्य सूचनाएं ऑनलाइन माध्यम से सुलभ करायी जा रही हैं. इससे न केवल पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है बल्कि छात्रों की शैक्षणिक यात्रा भी सुगम और व्यवस्थित हो गई है. ——-
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




