राजकीय पॉलिटेक्निक के 59 छात्रों का हुआ शानदार प्लेसमेंट

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 04 Apr 2026 6:02 PM

विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक

विज्ञापन

पूर्णिया. राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया के 59 छात्रों का चयन देश की अग्रणी कंपनी आनंद ग्रुप में हुआ है. संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर प्रो. अमन कुमार राजन ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी ने 40 छात्र एवं 19 छात्राओं का चयन किया गया है .चयनित छात्र गुरुग्राम एवं चेन्नई स्थित कंपनी की इकाइयों में डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी के पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे. साथ ही, कंपनी की ओर से इन छात्रों को बीटेक की पढ़ाई भी करायी जाएगी. संस्थान के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने इस उपलब्धि पर प्लेसमेंट सेल को बधाई देते हुए कहा कि राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया प्लेसमेंट के क्षेत्र में अग्रणी संस्थानों में शामिल है और 100 फीसदी प्लेसमेंट सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन