वीवीसीपी छात्रवृत्ति परीक्षा में 1658 छात्रों ने की भागीदारी, प्रतिभा सम्मान व करियर काउंसलिंग मुख्य आकर्षण

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 21 Nov 2025 6:45 PM

विज्ञापन

विद्या विहार करियर प्लस की ओर से आयोजित वीवीसीपी-सैट छात्रवृत्ति परीक्षा के परिणामों की घोषणा व विशेष करियर काउंसलिंग कार्यक्रम बीते 20 नवंबर को जिला ऑडिटोरियम, पूर्णिया में भव्य रूप से आयोजित किया गया.

विज्ञापन

पूर्णिया. विद्या विहार करियर प्लस की ओर से आयोजित वीवीसीपी-सैट छात्रवृत्ति परीक्षा के परिणामों की घोषणा व विशेष करियर काउंसलिंग कार्यक्रम बीते 20 नवंबर को जिला ऑडिटोरियम, पूर्णिया में भव्य रूप से आयोजित किया गया. इस परीक्षा में कुल 1658 छात्रों की ऐतिहासिक भागीदारी दर्ज की गयी. संस्थान के डायरेक्टर प्रशांत शंकर ने बताया कि पूर्णिया व सीमांचल के लगभग सभी प्रमुख विद्यालयों जैसे वीवीआरएस, अररिया जेएनवी, ब्राइट करियर, बिजेंद्र पब्लिक स्कूल, एसआरडीएवी, सरस्वती विद्या मंदिर, केंद्रीय विद्यालय, इंडियन पब्लिक स्कूल, डीएपीएस, ब्राइट फ्यूचर स्कूल, आज़ाद नेशनल अकादमी, टॉपर्स प्वाइंट व अन्य शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य, उपप्राचार्य, शिक्षक व प्रशासक इस आयोजन में शामिल हुए तथा अपने उत्साहपूर्ण सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया. कार्यक्रम में देश के शीर्ष दस करियर काउंसलर्स में शामिल प्रतिष्ठित करियर विशेषज्ञ विकास कुमार ने विद्यार्थियों को करियर चयन, लक्ष्य निर्धारण और भविष्य की योजना से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया. कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताओं में वीवीसीपी-सैट के परिणाम की घोषणा, योग्य व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुपर ट्वेंटी समेत फोर छात्रों की सूची का विमोचन, भी शामिल थे. इस अवसर पर प्रशांत शंकर ने संस्थान के छात्रों भास्कर आर्य, राघव मिश्रा, अभय कुमार साह, अंशु भगत की आईआईटी, नीट, आईओक्यूएम, रामानुजन मैथमैटिक्स टैलेंट टेस्ट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियों का भी उल्लेख किया. कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों व अभिभावकों को भारत के अग्रणी करियर विशेषज्ञ विकास कुमार से प्रत्यक्ष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. उन्हें सही करियर स्ट्रीम चुनने, लक्ष्य तय करने और भविष्य की रणनीति बनाने संबंधी अत्यंत उपयोगी सुझाव मिले. कार्यक्रम का समापन वीवीजीआई के सचिव राजेश मिश्रा ने किया. इस आयोजन के प्रति संतोष प्रदर्शित करते हुए उन्होंने वीवीसीपी के लिए अनेक शुभेच्छाएं देते हुए कहा कि यह संस्था पूर्णिया व सीमांचल के प्रतिभाशाली छात्रों के लिए एक वरदान के रूप में उभरी है. समग्र रूप से, एक ही मंच पर करियर से संबंधित सभी प्रश्नों का समाधान मिलना विद्यार्थियों और अभिभावकों दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन