कनकई नदी में डूबी 14 वर्षीया युवती, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 24 Oct 2025 5:37 PM
तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम
बैसा (पूर्णिया). बैसा प्रखंड के असियानी पंचायत अंतर्गत कनकई नदी स्थित खताटोली घाट पर शुक्रवार को मिट्टी लाने के दौरान 14 वर्षीया एक युवती की डूबकर मौत हो गयी. मृतक की पहचान सोफिया, पिता हसनैन के रूप में की गयी है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी.जानकारी के अनुसार, सोफिया अपने साथियों के साथ नदी किनारे मिट्टी लाने गयी थी. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गयी. ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका. खबर लिखे जाने तक उसका शव बरामद नहीं हो सका है.असियानी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जाहिद आलम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत प्रशासन को जानकारी दी. इसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर बच्ची की तलाश में जुट गयी है. मृतका तीन भाई-बहनों में दूसरी थी.घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










