सुखसेना में भगैत महासम्मेलन का वार्षिक महाधिवेशन शुरू

Updated at : 17 Apr 2019 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
सुखसेना में भगैत महासम्मेलन का वार्षिक महाधिवेशन शुरू

बीकोठी : प्रखंड अंतर्गत सुखसेना गांव के दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्री श्री 108 ठाकुर जी के अखिल भारतीय भगैत महासम्मेलन के 56वें वार्षिक महाधिवेशन का शुभारंभ विधि-विधान पूर्वक यज्ञ मंडप में कलश स्थापना एवं महादेव पूजन के साथ किया गया. भगैत महासम्मेलन के महंथ दीपनारायण यादव एवं महासम्मेलन के पुरोहितों की देख रेख में […]

विज्ञापन

बीकोठी : प्रखंड अंतर्गत सुखसेना गांव के दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्री श्री 108 ठाकुर जी के अखिल भारतीय भगैत महासम्मेलन के 56वें वार्षिक महाधिवेशन का शुभारंभ विधि-विधान पूर्वक यज्ञ मंडप में कलश स्थापना एवं महादेव पूजन के साथ किया गया.

भगैत महासम्मेलन के महंथ दीपनारायण यादव एवं महासम्मेलन के पुरोहितों की देख रेख में उमेश यादव द्वारा संकल्प कर यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया गया.
वहीं महादेव स्थान में पंडित रविन्द्र नाथ ठाकुर, पंडित संजीव झा, वैदिक प्रकाश झा, पंडित मनोज झा एवं पंडित केदार नाथ झा द्वारा महादेव पूजन किया जा रहा है. यज्ञ में कुल सवा लाख महादेव पूजन का लक्ष्य रखा गया है.
यज्ञ स्थल पर भगैत महासम्मेलन एवं महादेव पूजन के निमित्त दो अलग-अलग हवन कुंड बनाये गए हैं. एक में महादेव पूजन के पश्चात हवन आहुति दी जाएगी एवं दूसरे भगैत महासम्मेलन वाले कुंड में लगातार महाधिवेशन की समाप्ति तक हवन होता रहेगा. महाधिवेशन में भाग लेने के लिए दूर-दूर से भगैत मंडलियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. यज्ञ स्थल पर मंडलियों के ठहरने के लिए 8 बड़े-बड़े पंडाल का निर्माण किया गया है.
आयोजन समिति के अध्यक्ष शारदानंद मिश्र ने बताया कि महाधिवेशन में आने वाली सभी मंडलियों के आवश्यक सुविधाओं का पूर्ण ख्याल रखा जा रहा है. भगैत महासम्मेलन के महंत दीपनारायण यादव ने बताया कि महाधिवेशन में कल तक नेपाल, पूर्णिया,अररिया,मधेपुरा,सहरसा,सुपौल एवं अन्य जिलों से कम से कम 900 के लगभग भगैत मंडलियों के पहुंचने का अनुमान है.
उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को भगैत महासम्मेलन के सफल संचालन एवं आगामी कार्यक्रमों पर विचार कर आवश्यक प्रस्ताव पारित किया जाएगा. यज्ञ के सफल संचालन में आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अलावा स्थानीय भगैत मंडली के सदस्य राजन यादव, रामभजन यादव, रघुवंश यादव, भवेश यादव, बेचन यादव, घोलट विश्वास, अमित,दिनेश व वार्ड सदस्य रंजू यादव तथा प्रणव कुमार सिंह उर्फ बमबम महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहें हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन