पूर्णिया : बदला मौस म, रुक-रुक कर हो सकती है बारिश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2019 5:25 AM
पूर्णिया : आज रुक-रुक कर वर्षा होगी. बादल छाये रहेंगे. गरज के साथ छींटे रहेंगे. मौसम विभाग ने इसके लिए एलर्ट भी किया है. किसानों का दलहन फसल समेट लेने को कहा गया है. सान रहे कि पिछले 24 घंटे से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. लगातार वर्षा हो रही है. इससे सर्दी का […]
पूर्णिया : आज रुक-रुक कर वर्षा होगी. बादल छाये रहेंगे. गरज के साथ छींटे रहेंगे. मौसम विभाग ने इसके लिए एलर्ट भी किया है. किसानों का दलहन फसल समेट लेने को कहा गया है. सान रहे कि पिछले 24 घंटे से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. लगातार वर्षा हो रही है. इससे सर्दी का कहर एक बार फिर से शुरू हो गयी है.
लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गये हैं. दिनभर मार्केट में परिचालन भी कम रहा. दलहन की खेती करने वाले किसानों को छोड़कर मक्का एवं गेहूं के किसानों को काफी फायदा हुआ. उनके खेतों में एक पटवन हो गया. जिससे पटवन का खर्च बच गया. इस प्रकार इस माह में यह प्राकृतिक लाभ किसानों को दुबारे मिला. कहा जा रहा है कि मौसम के मिजाज में बदलाव का कारण स्थलीय क्षेत्र में दवाब कम हो जाने के कारण हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










