पुलिस का विरोध करने पर 11 नामजद व 70 अज्ञात पर केस

Published at :29 Jun 2024 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

सभी पुलिस कर्मी को आंशिक चोटें लगी थी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बीकोठी. शराब मामले में गिरफ्तारी के विरोध में बीते शुक्रवार को धमदाहा-बड़हारा मुख्य रोड में ठाढ़ी भरना पुल के समीप रोड जाम मामले 11 नामजद तथा 60-70 अज्ञात महिलाओं पर थाने में मामला दर्ज किया गया है. इधर, नोकझोंक के दौरान चोटिल बड़हरा थाना के पुलिस पदाधिकारी ,बीएमपी जवान व चालक का प्राथमिक उपचार कर सभी को थाना भेज दिया गया. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि सभी पुलिस कर्मी को आंशिक चोटें लगी थी. रोड जाम को लेकर नामजद में ठाढ़ी भरनाटोला तथा ठाढ़ी रहुआ टोला के रघु मुर्मू, बाबूलाल किस्कू ,गुणेश्वर मुर्मू ,गंगा टुडू ,करण टुडू ,मुंशी टुडू ,संजय टुडू ,रामलाल मरांडी ,रामजतन टुडू ,रूपलाल मुर्मू ,बैजू मुर्मू आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन