बिहार : पूर्णिया में नदी में डूबने से 3 छात्रों की मौत, दो का शव बरामद, एक की तलाश जारी

पूर्णिया:बिहारके पूर्णिया में सिटी कालीघाट के निकट सौरा नदी में नहाने के क्रम में तीन छात्र डूब गये. उनमें दो छात्र का शव बरामद कर लिया गया है. जबकि एक छात्र की तलाश गोताखोरों द्वारा समाचार प्रेषण तक जारी थी. घटना मंगलवार अपराह्न 11 बजे की बतायी जा रही है. तीनों मृत छात्र प्रभात कॉलोनी […]
पूर्णिया:बिहारके पूर्णिया में सिटी कालीघाट के निकट सौरा नदी में नहाने के क्रम में तीन छात्र डूब गये. उनमें दो छात्र का शव बरामद कर लिया गया है. जबकि एक छात्र की तलाश गोताखोरों द्वारा समाचार प्रेषण तक जारी थी. घटना मंगलवार अपराह्न 11 बजे की बतायी जा रही है. तीनों मृत छात्र प्रभात कॉलोनी के रहने वाले थे. बरामद शव स्व. रवींद्र यादव के पुत्र राजा कुमार और चंद्रशेखर यादव के पुत्र दीपक उर्फ गोलू का है. वहीं रौशन राय के पुत्र रोहन कुमार के शव की तलाश समाचार प्रेषण तक जारी थी.
बताया जाता है कि राजा कुमार एवं गोलू पूर्णिया कॉलेज में बीए का छात्र था, जबकि रोहन पटना में बीबीए की पढ़ाई कर रहा है. रोहन अवकाश के दौरान दीपावली में पूर्णिया आया था. रोहन की मां नीतू मंडल ने रो-रो कर बताया कि घर से अचानक अपने दोस्तों के साथ निकला और कहा कि अभी वापस आ जाउंगा. गोलू की चाची ने बताया कि 6 लड़के बाइक से सौरा नदी में नहाने आये थे, जिसकी सूचना किसी ने घर पर नहीं दी थी.
सोनू ने बचायी तीन की जान
नदी में नहा रहे अन्य तीन लड़कों को स्थानीय युवक सोनू ने डूबने से बचाया. सोनू नहा कर तुरंत नदी से बाहर आया था. तभी नीरज, पुनीत एवं अभिषेक जो राजा, रोहन एवं गोलू के साथ आये थे, उन्हें साड़ी फेंक कर बचाया गया. सोनू ने कहा कि साड़ी फेंकने के बाद तीनों उसे पकड़ कर किनारे आ गये. सिटी घाट पर मौजूद करीब एक दर्जन प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस समय तीनों छात्र डूबे, उस समय एसडीआरएफ की टीम मोटर वोट के साथ वहां मौजूद थी. कुछ लोगों ने यह भी बताया कि इन लड़कों को एसडीआरएफ की टीम द्वारा उक्त स्थल पर नहाने से मना भी किया गया था.
परिजनों का अारोप
वहीं परिजनों का कहना है कि टीम द्वारा अगर तत्काल कार्रवाई की जाती तो तीनों छात्र को बचाया जा सकता था. छात्र नेता राजेश यादव ने बताया कि हर वर्ष छठ पर्व से पूर्व नदी में डूबने की घटना होती है, लेकिन जिला प्रशासन अब तक माकूल व्यवस्था नहीं कर सकी है.
ये भी पढ़ें… दूसरी पत्नी संग मिलकर पति ने की पहली पत्नी की हत्या, सौतन गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




