LPG ने रुलाया, तो सहारा बना मिट्टी का तेल; केंद्र ने राज्यों को दिया 48,000 किलोलीटर केरोसिन

Updated at : 12 Mar 2026 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
LPG vs Kerosene

एलपीजी और किरोसिन का सांकेतिक फोटो, PHOTO AI

LPG vs Kerosene: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से देशभर में LPG रुलाने लगा है. एजेंसियों के बाहर लोग सिलेंडर के साथ नजर आ रहे हैं. इस संकट की घड़ी में एक बार फिर किरोसिन सहारा बन गया है. केंद्र सरकार ने राज्यों को अतिरिक्त मिट्टी का तेल दिया है.

विज्ञापन

LPG vs Kerosene: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- केंद्र सरकार ने एलपीजी के विकल्प के रूप में राज्यों को अतिरिक्त 48,000 किलोलीटर केरोसिन (मिट्टी का तेल) आवंटित किया है.

देश में कच्चे तेल की कोई कमी नहीं

ट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया- देश में कच्चे तेल की कोई कमी नहीं है. करीब एक लाख पेट्रोल पंप में कहीं भी ईंधन खत्म होने की स्थिति नहीं है.

LPG का घरेलू प्रोडक्शन बढ़ाने पर सरकार का फोकस

LPG सप्लाई को लेकर सरकार की तैयारियों के बारे में पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया- घरेलू मार्केट में LPG सप्लाई और डिमांड दोनों मैनेजमेंट पर निर्भर करती है. सरकार सभी मोर्चों पर एक्शन ले रही है. हम अपने LPG का घरेलू प्रोडक्शन बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. साथ ही, जहां भी इंपोर्ट मुमकिन है, वह भी एक्टिवली हो रहा है. गैस बुकिंग का समय 21 से 25 दिन कर दिया गया है.

19 kg के सिलेंडर जारी किए जाएंगे

सुजाता शर्मा ने बताया- दिल्ली सरकार के चीफ सेक्रेटरी के साथ डिटेल में बातचीत हुई है. यह तय हुआ है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कुछ कमर्शियल सिलेंडर, 19 kg के सिलेंडर भी जारी करेंगी. लेकिन इसके लिए राज्य सरकार या केंद्र शासित प्रदेश की भूमिका बहुत जरूरी है. ताकी यह पक्का हो सके कि डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसपेरेंट तरीके से, प्रायोरिटी के हिसाब से हो.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola