जेपी सेनानी विचार मंच की बैठक में विचार-विमर्श

Updated at : 12 Mar 2026 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
जेपी सेनानी विचार मंच की बैठक में विचार-विमर्श

जेपी सेनानियों की जिला बैठक

विज्ञापन

पूर्णिया. जेपी सेनानियों की जिला बैठक जेपी सेनानी विचार मंच के बैनर तले मंच के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक की अध्यक्षता में जय प्रकाश समाज सेवा संस्थान में हुई. बैठक का संचालन मंच के जिला मंत्री डीके प्रसाद ने किया. भूमिगत जेपी सेनानियों के आवेदन की जांच के लिए गृह विभाग ने जिला पदाधिकारी को भेजा गया एवं जिले के 615 आवेदकों की सूची भी भेजी गयी. जिला पदाधिकारी कार्यालय द्वारा 615 आवेदकों की सूची के विरुद्ध मात्र 497 आवेदकों की सूची का उल्लेख है. समीक्षा के बाद यह पाया गया कि श्रीनगर, डगरुआ एवं केनगर प्रखंड के आवेदकों का नाम जांच के लिए समाहरणालय द्वारा जारी पत्रांक 2287 22 नवंबर 2025 में दर्ज नहीं है. बैठक में बनमनखी प्रखंड के मोहनिया परबत्ता टोला से आये भूमिगत सेनानी नूनूलाल साह ने बताया कि उनके पास आंदोलन से संबंधित जेल प्रमाण पत्र रहने के बावजूद बनमनखी के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी को सूचित किया गया है. बनमनखी प्रखंड के 247 सदस्यों के पास कोई भी लिखित सबूत नहीं है. बैठक में सर्वसम्मति से पांच कार्यसमिति सदस्य को मनोनीत किया गया.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन