पूर्णिया में अपराध पर सख्ती, एसएसपी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते एसएसपी

पूर्णिया में एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन की अध्यक्षता में हुई मासिक अपराध समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए. लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने और साइबर अपराध पर विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

पूर्णिया: पुलिस केंद्र स्थित मनोरंजन भवन में जून माह की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन की अध्यक्षता में किया गया. बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

अपराध की प्रकृति और कार्रवाई की समीक्षा

बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ हाल के आपराधिक मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई. एसएसपी ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया.

फरार अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

एसएसपी ने फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने, वारंटों का निष्पादन और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई समय पर पूरी करने के निर्देश दिए. साथ ही शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाने को कहा.

साइबर अपराध पर विशेष निगरानी

बैठक में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए तकनीकी विंग को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया. महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों का त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया.

गश्ती बढ़ाने और भूमि विवाद पर सतर्क रहने का निर्देश

एसएसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने सभी थाना क्षेत्रों में दिन और रात की गश्ती को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया, ताकि आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो और अपराधियों में पुलिस का भय बना रहे.

इसके अलावा भूमि विवाद से जुड़े मामलों पर विशेष निगरानी रखने, सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्ती सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया.

और पढ़ें : बीएसएफ फुटबॉल टूर्नामेंट में गलगलिया को हराकर, पूर्णिया बना जिला फुटबॉल चैंपियन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन