वारंटी के घर चिपकाया इश्तेहार
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 12 Mar 2026 6:50 PM
बैसा
बैसा. रौटा थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव के नेतृत्व में रौटा पुलिस ने एक फरार वारंटी के घर इश्तेहार चिपकाया है. फरार वारंटी में रौटा थाना कांड संख्या 243 /24 के फरार वारंटी मो इश्तियाक अंजुम ग्राम दोहमुनी, थाना रौटा, जिला पूर्णिया शामिल है. रौटा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में रौटा थाना में पदस्थापित पुअनि मीरा कुमारी ने उक्त व्यक्ति के घर पर कुर्की जब्ती करने हेतु इश्तेहार चिपकाया. रौटा थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव ने बताया कि इश्तेहार चिपकाने के बावजूद अगर फरार वारंटी आत्मसमर्पण नहीं करता है तो शीघ्र कुर्की जप्ती की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










