बिजली चोरी में जेई ने छह लोगों पर कराया मामला दर्ज
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 12 Mar 2026 6:32 PM
भवानीपुर
भवानीपुर. बिजली चोरी को लेकर छह लोगों के विरूद्ध अकबरपुर थाना में विद्युत कनीय अभियंता दशरथ मंडल ने मामला दर्ज कराया है. इसमें एक लाख 7 हजार 328 रुपया जुर्माना लगाया गया है. विद्युत कनीय अभियंता दशरथ मंडल ने बताया कि मेरे नेतृत्व में छापेमारी दल में पुरुष सारणी सहजानंद कुमार एवं मानव बल मो. अरमान को शामिल किया गया था. छापेमारी के दौरान लाठी पंचायत के सोनडीहा निवासी अक्षय रजकपर 7456 रुपया, सोनडीहा निवासी भोजक रजक पर 4070 रुपया, सोनडीहा के मिथुन यादव पर 28629 रुपया, सोनडीहा निवासी शांति देवी पर 32348 रुपया, गोनर मुखिया पर 10123 रुपया एवं कपिंद्र यादव पर 24712 रुपया जुर्माना लगाया गया है. इस बावत अकबरपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि विद्युत चोरी मामले में दिए गए आवेदन पर कांड संख्यां 32/26 दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










