उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, बोले- लालू राज में अपराधियों की चलती थी हुकूमत और अब… 

Published by : Prashant Tiwari Updated At : 25 Oct 2024 9:37 PM

विज्ञापन

Bihar by-election : प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोग लालू-नीतीश का विकल्प तलाश रहे थे, अब उन्हें जन सुराज के रूप सही विकल्प मिल गया है.

विज्ञापन

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि एक के राज में अपराधी बंदूक के बल पर जनता को लूटते थे, तो दूसरे के राज में अधिकारी कलम से लोगों को लूट रहे हैं. अगर इनसे छुटकारा पाना है, तो विकल्प के रूप में जन सुराज को समर्थन कीजिए. प्रशांत किशोर ने ये बातें शुक्रवार को तरारी विधानसभा उपचुनाव के लिए तरारी से अपने दल के प्रत्याशी किरण सिंह के नामांकन के पूर्व पीरो के प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं.

लोग लालू-नीतीश का विकल्प तलाश रहे- प्रशांत

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोग लालू-नीतीश का विकल्प तलाश रहे थे, अब उन्हें जन सुराज के रूप सही विकल्प मिल गया है. यदि आपको अपने बाल बच्चों की जरा भी चिंता है, तो जाति, धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठकर जन सुराज के उम्मीदवार को जिताएं. हम आपको गारंटी देते हैं कि हर बेरोजगार युवा के लिए बिहार में कम-से-कम 10-12 हजार रुपये महीने का रोजगार उपलब्ध करायेंगे. आपके बच्चों की पढ़ाई के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. बिहार वासियों को उनका वाजिब हक मिले, इसके लिए सारे संभव उपाय किये जायेंगे.

आपको किसी किसी बाहुबली से डरने की जरूरत नहीं

 प्रशांत किशोर ने कहा कि आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं है. न किसी बाहुबली से और न भाकपा माले से. हम आपकी सुरक्षा की गांरटी देते हैं. यदि आप अपने बाल बच्चों का भविष्य उज्ज्वल करना चाहते हैं और एक योग्य प्रतिनिधि चुनना चाहते हैं, तो निश्चिंत होकर जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार किरण देवी को वोट दीजिए.

इसे भी पढ़ें : Patna : रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया कैलेंडर, भर्ती परीक्षा की तारीखों में हुआ बदलाव

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन