बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालयों में खुलेगा प्रदूषण जांच केंद्र, कैमूर के चार प्रखंडों में खुलेंगे 12 केंद्र
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Jan 2021 1:46 PM
जिले में फिलहाल चार प्रखंडों में 12 प्रदूषण जांच केंद्र हैं. अब सभी प्रखंडों में प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए बीडीओ को निर्देश दिया गया है.
भभुआ नगर. जिले में बढ़ते प्रदूषण के रोकथाम के लिए सभी प्रखंडों में वाहनों के प्रदूषण जांच के लिए जांच केंद्र स्थापित किये जायेंगे.
प्रखंड मुख्यालयों में जांच प्रदूषण केंद्र स्थापित करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी ने भभुआ, मोहनिया, रामगढ़ व कुदरा के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को छोड़कर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है.
जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जारी निर्देश में बताया गया है कि बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए सभी वाहनों का प्रदूषण जांच करना आवश्यक है, जिससे वाहन में किसी तरह की त्रुटि होने पर उसे दुरुस्त करते हुए ऐसे वाहनों को प्रदूषण प्रमाणपत्र निर्गत किया जा सके.
वही जारी निर्देश में बताया है कि परिवहन विभाग के सचिव के निर्देश के आलोक में सभी प्रखंड मुख्यालयों में प्रदूषण जांच केंद्र खोला जाये.
इधर जिला परिवहन पदाधिकारी ने जारी आदेश में बताया है कि अब तक जिले में 12 प्रदूषण जांच केंद्र व एक मोबाइल प्रदूषण जांच केंद्र संचालित है. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू ने कहा कि सभी प्रखंडों में जांच प्रदूषण केंद्र खोला जायेगा.
जिले में फिलहाल चार प्रखंडों में 12 प्रदूषण जांच केंद्र हैं. अब सभी प्रखंडों में प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए बीडीओ को निर्देश दिया गया है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










