Petrol Diesel Price: त्योहार के इस सीजन में इन शहर वासियों को मिला राहत,तो यहां आपको करना पड़ेगा जेब ढीली

Updated at : 21 Oct 2022 10:11 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price: त्योहार के इस सीजन में इन शहर वासियों को मिला राहत,तो यहां आपको करना पड़ेगा जेब ढीली

त्योहार के इस सीजन में पेट्रोल- डीजल को लेकर कुछ शहर में राहत मिला है, तो कुछ शहर में पेट्रोल- डीजल के लिए और अधिक जेब ढीली करनी पड़गी. बिहार के कुछ शहर में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं तो कुछ शहरों में घटे भी हैं.

विज्ञापन

पटना. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से पूरे देश के लोग परेशान हैं. प्रदेश का भी कुछ वैसा ही हाल है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से सीधे बजट पर प्रभाव पड़ता है. वहीं, बिहार के कई शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. तो कई जिलों में दाम घटे भी हैं. वहीं, 6 जिलों में तेल के दाम स्थिर हैं.

इन शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा

तेल कंपनियों ने बिहार कई जिलों में पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा नहीं भी किया है. इन जिलों में त्योहार के इस महीने में आपको थोड़ा राहत मिलेगा. मुजफ्फरपुर, कटिहार नालंदा, नवादा, सुपौल, सीतामढ़ी, पूर्णिया, बक्सर, दरभंगा, गोपालगंज समेत कुछ शहरों में तेल के दाम घटे है. वहीं, अररिया, बेगूसराय, अरवल, भोजपुर, किशनगंज, मधुबनी, मुंगेर, रोहतास, समस्तीपुर, पश्चिमी चंपारण में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं.

पटना में पेट्रोल-डीजल के दाम जानें

बता दें कि बेगूसराय और किशनगंज जिला में तेल के दाम बढ़े हैं. राजधानी पटना में शुक्रवार को पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये में बिक रहा है. वहीं, भागलपुर में पेट्रोल 108.28 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.99 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

सुबह 6 बजे पेट्रोल- डीजल की कीमत जारी होती है

बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी जाती हैं. जिसके बाद सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. वहीं, ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC सुबह 6 बजे ही नए भाव जारी कर देती हैं. कंपनी की वेबसाइट associates.indianoil.co.in/PumpLocator/ और SMS के जरिए अपने शहर में पेट्रोल डीजल की लेटेस्ट कीमतें चेक कर सकते हैं.

बिहार के प्रमुख शहरों में जानें- Petrol Diesel Price

शहर- पेट्रोल – डीजल

पटना- 107.24 प्रति रुपये- 94.04 प्रति रुपये

गया – 108.31रुपये प्रति लीटर – 95.04 रुपये प्रति लीटर

भागलपुर – 108.28 रुपये प्रति लीटर – 94.99 रुपये प्रति लीटर

मुजफ्फरपुर – 107.98 रुपये प्रति लीटर – 94.70 रुपये प्रति लीटर

दरभंगा – 107.82 रुपये प्रति लीटर – 94.56 रुपये प्रति लीटर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन