ePaper

Bihar: शाहनवाज व श्रेयसी के घर पर बढ़ा पहरा, बिहार में 12 नेताओं को दिल्ली से मिला Y श्रेणी सुरक्षा कवच

Updated at : 19 Jun 2022 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar: शाहनवाज व श्रेयसी के घर पर बढ़ा पहरा, बिहार में 12 नेताओं को दिल्ली से मिला Y श्रेणी सुरक्षा कवच

अग्निपथ योजना के विरोध में उतरे प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेताओं को भी अपना टारगेट बना लिया है. कई भाजपा नेताओं के आवास पर हमले किये गये जिसके बाद बिहार में बीजेपी नेताओं के घर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी.

विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहा. प्रदर्शनकारियों ने रेलवे को अपना टारगेट बनाया. कई ट्रेनें आग के हवाले कर दी गयी. वहीं प्रदर्शनकारियों के निशाने पर भाजपा के नेता भी रहे. बेतिया में डिप्टी सीएम रेणु देवी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर भी हमला किया गया. वहीं कई बड़े नेताओं को भी निशाना बनाया गया जिसके बाद अब बिहार के एक दर्जन भाजपा नेताओं को सीआरपीएफ की वाइ श्रेणी सुरक्षा गृह मंत्रालय के द्वारा दी गयी है. इधर कई बड़े नेताओं के आवास पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गयी है.

श्रेयशी सिंह के घर की बढ़ाई गयी सुरक्षा

भाजपा विधायक श्रेयशी सिंह के जमुई अंतर्गत गिद्धौर स्थित आवास ललकोठी की सुरक्षा जिला प्रसासन के निर्देश पर बढ़ा दी गयी है. वहीं विधायक आवास की सुरक्षा को लेकर सैन्य बल व पुलिस पदाधिकारी की तैनाती भी विधायक श्रेयसी सिंह के आवास पर की जा रही है. इसके लिए कई दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी व सैन्य बल विधायक के आवास पर मुस्तैद हैं. उपद्रवियों ने भाजपा नेताओं को निशाना बनाया है. इसी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है.

undefined
शाहनवाज हुसैन के घर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गयी

उधर बिहार के उपमुख्यमंत्री रेणु देवी व अन्य कई प्रमुख राजनेताओं के आवास पर उपद्रवियों द्वारा हमला के बाद सरकार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ने बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के सुपौल स्थित पैतृक आवास पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है.

undefined
Also Read: Bihar: शराब मामलों में जब्त वाहनों की नीलामी शुरू, आप भी ले सकेंगे हिस्सा, जानें ऑनलाइन प्रक्रिया व तिथि तारकिशोर प्रसाद के भी आवास पर विशेष सुरक्षा

मालूम हो कि अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार व शनिवार को छात्रों के भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों द्वारा ट्रेन में आग लगा दिया गया था. जिसके बाद जिला प्रशासन पूरी तरह से चौकसी बरत रहा है. सभी सरकारी कार्यालय सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है. कटिहार में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के भी आवास पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गयी है.

undefined
केंद्र की ओर से बढ़ायी गयी सुरक्षा

उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, बिस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, दरभंगा विधायक संजय सरावगी, छपरा विधायक सीएन गुप्ता, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, विधान पार्षद डॉ दिलीप जायसवाल, पूर्णिया विधायक विजय खेमका और दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर आदि को केंद्र की ओर से विशेष सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं.

Posted By: Thakur Shaktilochan

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन