Bihar Cabinet 2025: बिहार चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा ने सेट किया परिवार, पत्नी बनीं विधायक, बेटे ने ली मंत्री पद की शपथ

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Nov 2025 5:27 PM

विज्ञापन

दीपक प्रकाश

Bihar Cabinet 2025: नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने गुरुवार को शपथ ली. इसमें एक ऐसे व्यक्ति ने भी शपथ ली जो इस बार चुनाव नहीं लड़े थे. इनको नाम या चेहरे से बहुत ही कम लोग पहचान पाए होंगे. इनका नाम दीपक प्रकाश है. आइये जानते हैं इनके बारे में...

विज्ञापन

Bihar Cabinet 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का मौका मिला. इसमें से एक सीट पर उन्होंने अपनी पत्नी को उतारा और वो चुनाव जीत गईं. खुद उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा सांसद हैं. पत्नी विधायक बनीं है और अब उनके बेटे ने नीतीश कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली है. ऐसे में कहा जा सकता है कि बिहार चुनाव में उन्होंने परिवार को सेट कर लिया.

परिवार के साथ उपेंद्र कुशवाहा

बिना चुनाव लड़े ली मंत्री पद की शपथ

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे का नाम दीपक प्रकाश है. उनको नाम और तस्वीर से बहुत ही कम लोग जानते हैं. दीपक प्रकाश कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग कर चुके हैं और एक मल्टीनेशनल कंपनी में भी काम कर चुके हैं. अब वो बिहार की राजनीति में एक्टिव हो गए हैं. एनडीए सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM ने इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है. पार्टी को मिली छह सीटों में से चार पर वह जीत दर्ज करने में सफल रही.

इसके बावजूद उपेंद्र कुशवाहा ने मंत्री पद के लिए अपने किसी विधायक के बजाय अपने बेटे पर भरोसा दिखाया है, जबकि दीपक प्रकाश फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं. उन्हें आगामी छह महीनों के भीतर विधानपरिषद या विधानसभा का सदस्य बनना होगा.

कुशवाहा की पार्टी किन सीटों पर जीती

उपेंद्र कुशवाहा के उम्मीदवार को बाजपट्टी, मधुबनी, सासाराम और दीनारा सीट से जीत मिली. बाजपट्टी में रामेश्वर कुमार महतो ने 3395 वोट से जीत हासिल की. उन्होंने राजद के मुकेश यादव को कड़े मुकाबले में हराया. मधुबनी में माधव आनंद को 20552 वोटों के अंतर से जीत मिली. सासाराम से उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता ने 25000 के अधिक मार्जिन से और दिनारा में आलोक कुमार सिंह ने 10834 वोट से विपक्षी उम्मीदवार को हराया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पार्टी बनाने के 3 साल के भीतर परिवार को किया सेट

राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने 20 फरवरी 2023 को अपनी नई पार्टी की नींव रखी थी. पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरी RLM को नीतीश सरकार में एक मंत्री पद मिला है. इससे पहले कुशवाहा ने 2013 में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) बनाई थी, जिसे उन्होंने 2021 में जनता दल यूनाइटेड में विलय कर दिया था. अब पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बेटे को प्रदेश की राजनीति में मजबूत स्थान दिलाने के उद्देश्य से मंत्री बनवाया है. इसके अलावा 2030 तक उनकी पत्नी स्नेहलता भी विधानसभा में दिखेंगी.

इसे भी पढ़ें: 2024 में हार गए थे चुनाव, 2025 में दानापुर से बाहुबली को हराया, अब नीतीश कैबिनेट में मिली जगह

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन