पटना में ज्वेलरी दुकान में हथियार के बल पर 10 लाख की लूट, दुकानदार घायल, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Patna Crime: मोकामा के सम्यागढ़ बाजार में रविवार रात बेखौफ लुटेरों ने एक आभूषण दुकान को निशाना बनाया. हथियार के बल पर अपराधियों ने दुकान से करीब 10 लाख रुपये के गहने लूट लिए और वारदात के बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

Patna Crime: मोकामा के सम्यागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सम्यागढ़ बाजार में रविवार रात बेखौफ लुटेरों ने एक आभूषण दुकान को निशाना बनाया. हथियार के बल पर अपराधियों ने दुकान में लूटपाट की और वारदात के बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए.

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

पिस्टल के बल पर दुकानदार से की मारपीट

जानकारी के अनुसार, रात करीब आठ बजे तीन युवक मां अम्बे ज्वेलर्स दुकान में पहुंचे. आरोप है कि अपराधियों ने पिस्टल के बट से हमला कर आभूषण विक्रेता चंदन कुमार को घायल कर दिया.

इसके बाद तीनों अपराधियों ने दुकान से सोने और चांदी के आभूषण समेत गल्ले में रखे करीब 10 हजार रुपये नकद लूट लिए.

करीब 10 लाख रुपये के गहने लूटने का अनुमान

लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

घटना के दौरान फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे.

एसडीपीओ ने घटनास्थल का लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ राम कृष्ण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है.

सम्यागढ़ थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने शुरू की अपराधियों की तलाश

लूट की इस घटना के बाद बाजार क्षेत्र के दुकानदारों में चिंता का माहौल है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन